{"_id":"69f4a4fdcb01d956280630d3","slug":"nh-excavation-in-savda-bazaar-demand-for-demolition-of-unsafe-houses-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-159310-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सावड़ा बाजार में एनएच की खोदाई से \nअसुरक्षित मकानों को तोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सावड़ा बाजार में एनएच की खोदाई से असुरक्षित मकानों को तोड़ने की मांग
विज्ञापन
सावड़ा में असुरक्षित घर बने लोगों के लिए खतरा। संवाद
विज्ञापन
बारिश और जमीन धंसने से असुरक्षित घरों में दरारें पहले से ज्यादा बढ़ रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
उपमंडल जुब्बल के सावड़ा बाजार में एनएच-707 के विस्तार के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है। इससे बाजार में पैदा हुआ खतरा अभी टला नहीं है। एनएच की खोदाई के चलते असुरक्षित हुए मकानों को लेकर प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने कार्रवाई की बात कही है, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बनी हुई है। बाजार के लोगों और कारोबारियों का कहना है कि बारिश और जमीन धंसने से असुरक्षित घरों में दरारें पहले से ज्यादा बढ़ रही हैं। कुछ मकानों में झुकाव भी बढ़ गया है। ऐसे में लोग दहशत के साये में दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। बाजार के लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि गिरने के कगार पर खड़े असुरक्षित मकानों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उनके ठीक सामने व्यस्त सड़क पर दिन-रात वाहनाें की आवाजाही रहती है। सड़क के दूसरी तरफ सुरक्षित घरों में लोगों की दुकानें और आवास हैं। यदि भवन अचानक ढह गए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि सभी असुरक्षित खाली किए गए मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चलाई जाए। उधर, भाजपा नेता चेतन बरागटा की ओर मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में फिर दोहराया कि बाजार में रहने वाले परिवारों सहित आम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क कटिंग का काम अवैज्ञानिक तरीके से किया गया। इसकी जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
मकानों को हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अरविंद्र कुमार ने बताया कि असुरक्षित घोषित मकानों को हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही खतरनाक स्थिति वाले भवनों को डिस्मेंटल किया जाएगा। फिलहाल मकानों के नीचे प्रोटेक्शन देकर तत्काल खतरे को कम करने के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos