{"_id":"69f48acfa7942321e5074d1a","slug":"ntra-circle-hub-of-postal-department-will-be-shifted-from-main-city-of-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159277-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डाक विभाग के सर्किल हब से एनएच पर जाम\nएसडीएम ने स्थानांतरित करने का भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डाक विभाग के सर्किल हब से एनएच पर जाम एसडीएम ने स्थानांतरित करने का भेजा पत्र
विज्ञापन
प्रशासन ने रामपुर के इंट्रा डाक सर्किल को स्थानांतरित करने के दिए निर्देश। संवाद
विज्ञापन
. उपमंडल प्रशासन ने रेल डाक अधीक्षक को जारी किया पत्र
. इंट्रा सर्किल हब को नए बस अड्डे में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश
. एनएच-पांच पर बसों से डाक उतरने के कारण यातायात होता है प्रभावित
. वर्षों से स्कूली बच्चे, मरीज, तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले लोग झेल रहे परेशानी
. नए बस अड्डे में डाक की लोडिंग-अनलोडिंग में नहीं होगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर मुख्य शहर में जाम की समस्या विकराल बनी हुई है। इस समस्या को कम करने के लिए मुख्य शहर से डाक विभाग के इंट्रा सर्किल हब को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने रेल डाक अधीक्षक को पत्र जारी कर इस इंट्रा सर्किल हब को नए बस अड्डे में स्थानांतरित करने को कहा है। इसके लिए एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधीक्षक रेल डाक आरएमएस, हिमाचल प्रदेश मंडल, मंडी को पत्र जारी किया है। रामपुर शहर चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। रामपुर में डाक विभाग का इंट्रा सर्किल हब एनएच-पांच पर मुख्य बाजार में स्थित है। सभी डाक, मेल की लोडिंग और अनलोडिंग परिवहन निगम की बसों को इसी प्वाइंट पर की जा रही है। इस कारण रोजाना यातायात बाधित होता है और जाम की समस्या बनी रहती है। यहां पुलिस स्टेशन, अग्निशमन केंद्र, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, मिनी सचिवालय, न्यायिक परिसर, दो सरकारी स्कूल और दो सरकारी अस्पताल सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थानों से घिरा हुआ है। इस स्थान पर सड़क तंग है और डाक की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए बसों को सड़क के बीच में रुकना पड़ता है। भीड़भाड़ और असुरक्षित परिस्थितियों के कारण इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। एसडीएम ने इसे रामपुर के नए बस अड्डे पर स्थानांतरित करने को कहा है, जहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और यह प्रक्रिया आम जनता के लिए अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। प्रस्तावित स्थान लोडिंग-अनलोडिंग गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए अधिक उपयुक्त है। रामपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को एसीजेएम न्यायालय के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता है। वर्तमान में इंट्रा सर्किल हब की ओर से उपयोग की जा रही इमारत उपयुक्त पाई गई है। आईसीएच को रामपुर स्थित नए बस अड्डे पर स्थानांतरित करना उचित होगा।
रामपुर के मुख्य शहर से स्थानांतरित होगा डाक विभाग का इंट्रा सर्किल हब
Trending Videos