पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One-day workshop for Nichar Block Congress workers

Rampur Bushahar News: निचार में जगत सिंह नेगी ने सुनीं जन समस्याएं, विकास कार्यों पर दिया जोर

Thu, 02 Jul 2026 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
One-day workshop for Nichar Block Congress workers
भावानगर फील्ड हॉस्टल के सभागार में जन समस्याएं सुनते मंत्री जगत सिंह नेगी। संवाद
निचार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने निचार उपमंडल के भावानगर फील्ड हॉस्टल में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश का तत्काल निपटारा किया और अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निचार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उपेक्षित और निर्धन वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार की समावेशी नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के समान विकास के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शोषित वर्गों को राहत मिल रही है। केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के हितों की सशक्त पैरवी की जा रही है। इससे जल विद्युत परियोजनाओं से प्रदेश को आर्थिक लाभ मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए मजबूती से पैरवी करती है। उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है, जिससे पलायन पर अंकुश लगेगा। बागवानी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू छोटे व सीमांत बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य कर रही है। सरकार प्रतिशोध की राजनीति से दूर रहकर विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article