बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur bushahr panchayat samiti president pooja kumari vice president sunil dutt

Rampur Bushahr: पंचायत समिति रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कब्जा

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:51 PM IST
rampur bushahr panchayat samiti president pooja kumari vice president sunil dutt
पंचायती राज चुनावों के परिणाम घोषित होने के करीब एक माह बाद आखिर पंचायत समिति रामपुर को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। वीरवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुई चुनावी प्रक्रिया में दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने अपना कब्जा जमाया। पंचायत समिति सदस्यों की चुनावी प्रक्रिया के बाद पूजा कुमारी को अध्यक्ष और सुनील दत्त को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। पंचायत समिति सभागार में चुनावी प्रक्रिया के बाद प्रीजाइडिंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत समिति रामपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर वीरवार को दूसरी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रीजाइडिंग अधिकारी (पंचायत) एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में पंचायत समिति रामपुर के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत समिति रामपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए मतदान करवाया गया। पंचायत समिति रामपुर का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-06 धारगौरा से पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी और वार्ड नंबर-02 शिंगला से पंचायत समिति सदस्य सत्या देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान के उपरांत पूजा कुमारी को 10 मत और सत्या देवी को 9 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार पूजा कुमारी पंचायत समिति रामपुर की अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-19 कलेडा-मझेवटी से पंचायत समिति सदस्य सुनील दत्त और वार्ड नंबर-10 तकलेच से पंचायत समिति सदस्य वीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान के उपरांत सुनील दत्त को 10 मत और वीर सिंह को 9 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुनील दत्त पंचायत समिति रामपुर के उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पूजा कुमारी और उपाध्यक्ष सुनील दत्त को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने वाले सभी निर्वाचित सदस्यों और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया। पंचायत समिति रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीडीओ कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कंधों पर उठा लिया और सभी जीत के जश्न में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Solan: बरोटीवाला में बिहार के युवक की हत्या, पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की

02 Jul 2026

Bihar Politics: Lalu Yadav मंच पर बैठे देखते रह गए, Tejaswi Yadav ने Samrat Choudhary को दिखाई औकात

02 Jul 2026

Video: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

02 Jul 2026

महोबा: चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बचे, काफिले के एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर

02 Jul 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बारिश के पानी से शहर में जलभराव

02 Jul 2026
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपीटीईटी, स्टेशन-बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

02 Jul 2026

Video: गुडंबा में सेनेटरी स्टोर में भीषण आग, दमकल और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटी

02 Jul 2026
विज्ञापन

Video: राजधानी में मानसून की एंट्री, सुबह से रिमझिम बरसात

02 Jul 2026

Video: पुलिस दबिश के दौरान आरोपी ने युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 17 सकेंड के वीडियो में सब कैद

02 Jul 2026

Video: कायस्थ महासभा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

02 Jul 2026

Video: अमेठी में ट्रैक पार करते समय इंटरसिटी की चपेट में आए फेरी व्यापारी की मौत

02 Jul 2026

Video: बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच छह केंद्रों पर शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा

02 Jul 2026

Video: अमेठी में एक जैसे पते से भ्रमित हुए अभ्यर्थी, कई की छूटी शिक्षक पात्रता परीक्षा

02 Jul 2026

Video: गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीटीईटी परीक्षा शुरू

02 Jul 2026

Harda: आस्था के घाट पर गंदगी का अंबार, हंडिया-नेमावर नर्मदा घाट की बदहाल सफाई व्यवस्था से श्रद्धालु नाराज

02 Jul 2026

बांदा में मूसलाधार बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत, किसानों के लिए वरदान साबित हुई झमाझम फुहारें

02 Jul 2026

खन्ना में होटल के कमरे से मिली खून से लथपथ युवक और महिला की लाश

02 Jul 2026

मोबाइल छोड़ मैदान की ओर, दारापुर के सरपंच की पहल से खेलों की ओर बढ़ रहे गांव के बच्चे

Video: अमेठी में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा

02 Jul 2026

Rajasthan Monsoon Update: मानसून की एंट्री के साथ बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

02 Jul 2026

औरैया में दरोगा की बहू ने एसपी ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील

02 Jul 2026

Video: केकेसी में यूपी टेट की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की जांच के लिए लगी लाइन

02 Jul 2026

बहादुरगढ़ में मानसून ने दी दस्तक

ग्रेटर नोएडा: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

02 Jul 2026

Harda News: नहर किनारे खेत में मिला महिला का शव, पुलिस को हत्या की आशंका; जांच में जुटी टीम

02 Jul 2026

GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में NH-45 पर बारिश से कीचड़ ही कीचड़, घंटों जाम से यात्री परेशान

Video: रिमझिम बारिश से लखनऊ का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत

02 Jul 2026

Video: यूपीटीईटी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जॉइंट सीपी ने तैयारियों की समीक्षा की

02 Jul 2026

फिरोजपुर में देर रात रिमझिम बारिश, तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति ठप

Ujjain: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया पर हुई भस्म आरती, बाबा श्री महाकाल के दरबार में ढोल-नगाड़े की रही गूंज

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed