पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali tribal community social media comment fir registered udaipur lahaul spiti

Himachal News: ट्राइबल समुदाय पर टिप्पणी मामले में युवती पर एफआईआर, बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस

Thu, 02 Jul 2026 03:35 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 02 Jul 2026 03:35 PM IST
सार

कुल्लू जिला अस्पताल विवाद के बाद सोशल मीडिया पर ट्राइबल समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मनाली निवासी युवती के खिलाफ उदयपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद के बाद युवती ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
manali tribal community social media comment fir registered udaipur lahaul spiti
यशिका ठाकुर/FIR की कॉपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर जनजातीय (ट्राइबल) समुदाय को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मनाली निवासी युवती के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उदयपुर थाना, जिला लाहौल-स्पीति में दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर की गई टिप्पणी को लेकर जनजातीय समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि टिप्पणी में समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया और इससे सामाजिक वैमनस्य फैलाने की कोशिश हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 और 352 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(r), 3(1)(s) और 3(1)(u) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल पोस्ट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बाद संबंधित युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू अस्पताल की घटना से वह भावनात्मक रूप से आहत थीं और उसी दौरान उनसे यह टिप्पणी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने विवादित टिप्पणी को सोशल मीडिया से हटा दिया।

इस मामले पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और सभी समुदायों का सम्मान करने की अपील की।

यह मामला 21 जून को कुल्लू जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के बाद शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। उसी घटनाक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed