पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action should be taken against objectionable remarks: Forum

आपत्तिजनक टिप्पणियों पर की जाए कार्रवाई : मंच

Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against objectionable remarks: Forum
कुल्लू। शोषण मुक्ति मंच ने सोशल मीडिया पर जनजातीय समुदाय के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। इस संबंध में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार, जिला संयोजक राम चंद्र और नील चंद ने बयान में कहा कि किसी घटना की आड़ में पूरे जनजातीय समाज को निशाना बनाना, आरक्षण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना ठीक नहीं है। कहा कि कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने कहा कि जनजातीय समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां संविधान, सामाजिक न्याय और सामाजिक सौहार्द की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने लाहौल-स्पीति पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने का स्वागत किया है। राज्य सरकार से सोशल मीडिया पर जातीय और जनजातीय घृणा फैलाने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed