पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire breaks out in Darkali house, items in the room burn

Rampur Bushahar News: दरकाली में मकान में आग, कमरे में रखा सामान जला

Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Darkali house, items in the room burn
दरकाली में रिहायशी मकान में लगी आगजनी से कमरे को पहुंची क्षति। संवाद
दरकाली में मकान में आग, कमरे में रखा सामान जला
विज्ञापन

. मंगलवार रात को हुई घटना, कोई जनहानि नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उप तहसील तकचेच के तहत दरकाली पंचायत में मंगलवार रात को एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना में मकान का एक कमरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई। आग निका राम पुत्र बीरबल के रिहायशी मकान में लगी। आग की चपेट में आने से मकान का एक कमरा पूरी तरह जल गया। कमरे में रखा सारा घरेलू सामान भी आग में राख हो गया। गनीमत रही कि इस आग में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने नुकसान का आकलन 20 से 25 हजार रुपये के बीच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article