{"_id":"6a4513b5277e10efb6082d63","slug":"the-mahila-mandal-team-won-the-tug-of-war-competition-by-defeating-khani-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-163796-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल डीम ने खानी को हरा कर जीत की हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल डीम ने खानी को हरा कर जीत की हासिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल डीम ने खानी को हरा कर जीत की हासिल
. डीम में नशा मुक्त अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
डीम पंचायत में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग और जिला ओलंपिक संघ कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के उपलक्ष पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, घड़ा फोड़ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 प्रतिभागी दलों ने भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल डीम प्रथम और महिला मंडल खानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में शिल्लीकोट ने पहला और युवा मंडल देथवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी पुरुष वर्ग में युवा मंडल आमतुआ प्रथम और युवा मंडल डीम द्वितीय रहा। कबड्डी महिला वर्ग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम ने प्रथम और महिला मंडल डीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। घड़ा फोड़ में उत्तम सिंह ने घड़ा फोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अदिति प्रथम और खुशिका ने दूसरा स्थान पाया। नोडल युवा मंडल गागनी, युवा मंडल भदराल, डीम, देथवा, आमतुआ, खानी, शिल, धाराबाग, महिला मंडल डीम, भदराल, ठारवा, खानी, अर्सू स्कूल और डीम के प्रतिभागी दलों ने हिस्सा लिया। डीम पंचायत प्रधान सविता चौहान बतौर मुख्य अतिथि और उपप्रधान उत्तम सिंह राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम और सभी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुकेश मेहरा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 200 प्रतिभागियों को नशा निवारण की शपथ दिलाई ।