सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Order given to return the Bolero camper seized in the road accident

Rampur Bushahar News: सड़क हादसे में जब्त बोलेरो कैंपर को वापस करने का दिया आदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने शर्तों के साथ गाड़ी के मालिक का आवेदन किया स्वीकार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपुर बुशहर ने सड़क हादसे के मामले में जब्त बोलेरो कैंपर को शर्ताें के साथ उसके मालिक का सौंपने के आदेश दिया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। झाकड़ी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। बोलेरो कैंपर के मालिक ने आवेदन के माध्यम से अदालत से उसकी चाबी और दस्तावेजों समेत रिलीज किए जाने की मांग की थी। आवेदन में बताया कि इस वाहन को पुलिस ने 28 फरवरी को हुए सड़क हादसे के मामले में जब्त किया। अब इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है। पुलिस ने भी आवेदक को वाहन वापस करने पर कोई आपत्ति नहीं की। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कि जांच पूरी हो चुकी है। वाहन की अब और आवश्यकता नहीं है, इसलिए पुलिस ने आवेदक के पक्ष में वाहन वापस करने पर कोई विशेष आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने आवेदन स्वीकार किया और आदेश दिया कि उक्त वाहन को उसके दस्तावेजों सहित निम्नलिखित शर्तों के अधीन आवेदक के पक्ष में वापस कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article