{"_id":"69f5fd33b1c3767c6b0fdd02","slug":"panchayat-election-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-159382-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल से 19 और नेरवा से 18 उमीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल से 19 और नेरवा से 18 उमीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा के वार्ड नंबर दो और वार्ड नंबर छह से एक-एक नामांकन, निर्विरोध चयन तय
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल से 19 और नगर पंचायत नेरवा से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। चौपाल में अंतिम दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। नगर पंचायत नेरवा में अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
चौपाल के वार्ड नंबर एक से रवि कुमार, वार्ड नंबर दो से रीना एवं सुनीता, वार्ड नंबर 3 से मंगत राम और रविंद्र चंदेल, वार्ड नंबर चार से सत्या मधाईक, वार्ड नंबर पांच से अनूप कुमार, अमृता मलिक और संदीप कुमार, वार्ड नंबर छह से ऊषा और वार्ड नंबर सात से मीना चौहान और पोमीता ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार नगर पंचायत नेरवा से अंतिम दिन तक कुल 18 नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर एक से कुलभूषण मोगटा, शूरवीर राणा और मोहन लाल, वार्ड नंबर दो से सीमा देवी, वार्ड नंबर तीन से रवि कुमार, जगदीश सूद, नरेंद्र ठाकुर, सोम राज ईवा, अमन सूद, वार्ड नंबर चार से अमित कुमार, राजेंद्र सिंह और दुष्यंत, वार्ड नंबर पांच से राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार श्टाईक और देविंद्र सिंह और वार्ड नंबर सात से निवर्तमान अध्यक्ष बबिता और रीना ने नामांकन दाखिल किए। नगर पंचायत नेरवा के अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित वार्ड नंबर दो नेरवा-2 और महिला के लिए आरक्षित वार्ड नंबर छह डुंडी माता मंदिर से केवल एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ है। लिहाजा इन दो वार्ड में पार्षद निर्विरोध चुने जाने निश्चित हैं, जबकि अन्य वार्डों में भी जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है।
Trending Videos