{"_id":"69d2365eb2e2b607e907dd44","slug":"people-are-waiting-for-when-heavy-vehicles-will-be-able-to-ply-on-the-sarla-parog-via-kandi-oda-shanthal-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157479-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोगों को इंतजार सरला-परोग वाया कंडी-ओडा \nसे शंथल सड़क पर कब चलेंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोगों को इंतजार सरला-परोग वाया कंडी-ओडा से शंथल सड़क पर कब चलेंगे बड़े वाहन
विज्ञापन
रामपुर की सरला-परोग वाया कंडी-ओडा-शंथल सडक़ की हालत बनी खस्ता। संवाद
विज्ञापन
कई पंचायतों के और किसान-बागवान झेल रहे परेशानी
समय कम और दूरी के लिहाज से सड़क का खास महत्व
12/20 घाटी को भी जोड़ेगी यह संपर्क सड़क
गुलजारी लाल डमालू
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की करीब छह पंचायतों के ग्रामीणों को सरला-परोग वाया कंडी-ओडा-शंथल सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही का बेसब्री से इंतजार है। सामरिक दृष्टि से यह सड़क बड़ी महत्व रखती है। एक दशक पूर्व तत्कालीन रामपुर के एसडीएम ने इस सड़क को ओडा तक बडे वाहनों की आवाजाही के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब तीन किलोमीटर सड़क कुछ साल पहले कंडी तक पक्की हो चुकी थी, लेकिन वर्तमान में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क के शेष ढाई किलोमीटर के हिस्से पर ओडा तक वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है। सरला परोग से ओडा तक सड़क की दूरी करीब साढ़े पांच किलोमीटर है। ओडा से शंथल तक शेष दो किलोमीटर लंबी सड़क पर लोग छोटे वाहनों में खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग उठा रहे हैं कि यह सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही योग्य बन जाती है, तो नोग वैली और 12/20 समेत करीब छह दर्जन पंचायतों को मरीजों को उपचार के लिए वाया सरला-परोग महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी तक ले जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। वहीं यह सड़क छह पंचायतों के ग्रामीणाें के लिए विकल्प के रूप में भी कारगर साबित होगी। उपमंडल मुख्यालय पहुंचने के अलावा सेब सीजन और अन्य सड़कों के बाधित होने पर इस सड़क का हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
प्राथमिकता के आधार सड़क को किया जाए दुरुस्त
रचोली पंचायत की पूर्व प्रधान वीना शडेल, लालसा पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन जिप्टा, कूहल पंचायत के पूर्व प्रधान मीरा खाची और डंसा पंचायत के पूर्व प्रधान देश कुमार ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर तरजीह देने की मांग की है। सड़क से लाभान्वित होने वाली पंचायतों में रचोली, शिंगला, लालसा, डंसा, कूहल और देवठी शामिल हैं। ओडा कंडी निवासी हेमराज नेगी, गोकल चौहान, मोहन सिंह चौहान, जय सिंह बिष्ट, राकेश चौहान, गोकल राम, भगवान दास, राजन बिष्ट और बीर सिंह ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि इस खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त किया जाए। शंथल तक बडे वाहनों योग्य सड़क को तैयार किया जाए, ताकि किसानों-बागवानों और पशुपालकों को फायदा मिल सके।
Trending Videos