{"_id":"69a42d89ab9e70a8890114dd","slug":"phag-mela-begins-in-janglikh-deities-greeted-with-snowballs-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155236-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जांगलिख में फाग मेला शुरू, बर्फ के गोले मारकर किया देवता का अभिनंदन; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जांगलिख में फाग मेला शुरू, बर्फ के गोले मारकर किया देवता का अभिनंदन; जानें
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
रविवार से जिला शिमला के दुर्गम गांव जांगलिख में अनूठा फाग मेला शुरू हो गया। जानें विस्तार से
जांगलिख गांव में फाग मेले के आरंभ पर पारंपरिक वेशभूषा में नाचते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उपमंडल रोहड़ू के दुर्गम गांव जांगलिख में अनूठा फाग मेला रविवार से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन दोपहर के बाद जाख देवता के मंदिर पर बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जांगलिख पहुंचे। वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला मेला दो दिनों तक चलेगा। मेले में विशेष रूप से पेछयाणी गांव के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में जाख देवता के मंदिर में पहुंचकर बर्फ के गोले मारने की परंपरा को पूरा किया।
बर्फ के गोले तब तक मंदिर पर मारे जाते हैं, जब तक मंदिर की दीवार में बने एक विशेष छेद से बर्फ का गोला अंदर नहीं चला जाता। मंदिर के अंदर बर्फ का गोला जाना शुभ माना जाता है। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीणों ने वाद्ययंत्रों की ध्वनियों पर जमकर नृत्य किया। फाग मेले में अब दो दिनों तक जमकर मेहमानों की खातिरदारी की जाएगी। देव परंपरा अनुसार ग्रामीण एक दूसरे के घर मेहमानी में जाएंगे। देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी निशांत ने बताया कि ने फाग मेले के पहले दिन बर्फ के गोले मंदिर पर मारने की रस्म को निभाया गया। मेला का आयोजन स्थानीय लोग सदियों से उत्साह के साथ कर रहे हैं।
Trending Videos

सांगला में जिला स्तरीय होली उत्सव शुरू, तीन दिन खूब उड़ेगा गुलाल
जनजातीय जिले की सांगला वैली में जिला स्तरीय होली उत्सव रविवार से शुरू हो गया। उत्सव के दौरान क्षेत्र के आराध्य देवता श्री बेरिंगनाग के मंदिर परिसर में तीन दिन तक खूब गुलाल उड़ेगा। देश-विदेश के सैलानियों समेत किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग इस उत्सव में भाग ले रहे हैं। रविवार को इस उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह उत्सव स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।
उत्सव में तीन दिन तक खूब गुलाल उड़ेगा, जबकि 4 मार्च को फाग मेले का आयोजन होगा। उत्सव में भाग लेने के लिए रविवार को सैलानी सांगला पहुंचे। हालांकि, पहले दिन उत्सव में अपेक्षा से कम लोग पहुंचे, लेकिन आगामी दिनों में यहां सैलानी और जिलेभर से लोग पहुंचेंगे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों पर सांगला में तीन दिन तक माहौल पूरी तरह से रंगों से सराबोर रहेगा। उत्सव को लेकर श्री बेरिंगनाग होली उत्सव क्लब सांगला, व्यापार मंडल, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और महिला मंडल की सदस्यों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। होली उत्सव में पहुंचने वाले सैलानियों की सुरक्षा और उचित व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उत्सव में तीन दिन तक सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, कला मंच सांगला में एलईडी के माध्यम से इन कार्यक्रमों का प्रसारण भी किया जा रहा है। श्री बेरिंगनाग होली उत्सव कमेटी अध्यक्ष सुंदर नेगी चैथा ने बताया कि इस उत्सव में केवल गुलाल का ही उपयोग किया जा रहा है। 1 से 3 मार्च तक होली उत्सव चलेगा, जिसमें आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।