सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Holi Gulal was thrown in abundance on the Seri stage and people danced with great enthusiasm

Mandi News: सेरी मंच पर जमकर उड़ा गुलाल और जमकर नाचे लोग, हर्षोल्लास से मनाया गया होली पर्व, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Mar 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने जमकर गुलाल भी उड़ाया और जी भरकर नाचे भी।

Mandi Holi Gulal was thrown in abundance on the Seri stage and people danced with great enthusiasm
मंडी के सेरी मंच पर जमकर नाचे लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

छोटी काशी मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार भी होली का सामूहिक आयोजन सेरी मंच पर हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां होली के आयोजकों द्वारा लोगों के लिए डीजे आदि का प्रबंध किया गया था जहां लोगों ने जमकर गुलाल भी उड़ाया और जी भरकर नाचे भी। सुबह करीब दसे बजे से दोहपर दो बजे यह भव्य आयोजन हुआ जिसमें सभी ने शिरकत की।

Trending Videos




पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सभी को होली की बधाई दी। इस भारी भरकम भीड़ को मैनेज करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। क्यूआरटी की टीमें भीड़ के अंदर पूरी तत्परता से डटी रही। वहीं, दूसरी तरह राज माधव राय मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण को होली लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बता दें कि राज माधव राय को मंडी रियासत का राजा कहा जाता है और भक्त इनके दरबार में आकर इन्हें गुलाल लगाकर मंगलकामनाएं मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद राज माधव राय की पालकी के साथ ही छोटी काशी का होली का यह त्यौहार संपन्न हुआ। बता दें कि छोटी मंडी में होली के त्यौहार को हमेशा से ही एक दिन पहले मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए यहां होली का त्यौहार हमेशा ही एक दिन पहले मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश भी घोषित किया जाता है। स्थानीय निवासी संतोष सचदेवा, डा. दिनेश ठाकुर, कनव, दिनेश शर्मा, राज बिहारी कृष्ण दास और ऋषभ शर्मा ने बताया कि इस त्यौहार को लेकर उनके खासा उत्साह रहता है। लोग वर्ष भर इस त्यौहार का इंतजा करते हैं और इसे पूरे जोश के साथ मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed