{"_id":"69a573d9b5b96e20c205fc3e","slug":"video-festival-of-colours-gulal-flew-in-abundance-at-the-ramlila-ground-in-jogindernagar-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रंग महोत्सव: जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग महोत्सव: जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में खूब उड़ा गुलाल
रंग महोत्सव का भव्य आगाज मंडी के जोगिंद्रनगर में सोमवार को रामलीला मैदान हुआ। इस दौरान युवा-युवतियों ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाया। रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी ओर स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने रामलीला मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर युवाओं को होली महोत्सव की बधाई दी। रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सदस्य सुनीत,अजय बावा, मातुल बहल, चिराग ने बताया की डीजे की धुनों में थिरकते हुए सामूहिक तोर पर होली का त्योहार मनाया गया है। होली पर्व उपमंडल के शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में युवाओं का खूब उत्साह देखने को मिला। समूचे शहर में होली पर्व की धूम देर शाम तक देखने को मिली। कुछ संस्थानों में डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। होली के रंग में रंगे स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों को अलग-अलग प्रकार के रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।