{"_id":"69a56e8852996d57e60fe799","slug":"leader-of-opposition-jairam-thakur-completed-his-28-year-political-journey-with-holi-in-chhoti-kashi-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष पूरे किए। जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्योहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्योहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। इस बार की होली के साथ ही जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए। जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 वर्ष पहले आज ही के दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे।
Trending Videos
इन 28 वर्षों के सफर में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए जो भी किया उसमें प्रदेश की जनता का सहयोग और आशीवार्द रहा है। उन्होंने लगातार 28 वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आज के सराज और पूर्व में रहे चच्योट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए प्रदेश और खासकर मंडी जिला की जनता का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने मंडी की होली के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तो मंडी शहर की गलियों में जाकर होली खेला करते थे। उस दौरान सेरी मंच पर सामूहिक आयोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब समय के साथ यह आयोजन शुरू हुआ है और भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता को होली के पर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का दायित्व है।