{"_id":"69a56d41fbe77ed43c057fc3","slug":"video-mandi-protest-continues-against-shifting-of-sub-post-office-gurkotha-to-leda-people-express-anger-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: उप डाकघर गुरकोठा को लेदा स्थानांतरित करने के विरोध में धरना जारी, लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: उप डाकघर गुरकोठा को लेदा स्थानांतरित करने के विरोध में धरना जारी, लोगों ने जताई नाराजगी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:28 PM IST
Link Copied
उप डाकघर गुरकोठा को लेदा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में स्थानीय जनता का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को गुरकोठा उप डाकघर नहीं खुला, जिससे अपने खातों से पैसे निकालने और खाते बंद करवाने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। डाक विभाग के कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भारतीय डाक विभाग के मंडी अधीक्षक ने आश्वासन दिया था कि गुरकोठा उप डाकघर को लेदा स्थानांतरित करने से पहले गुरकोठा में "गुरकोठा" नाम से शाखा डाकघर खोला जाएगा। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरकोठा क्षेत्र भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है। यहां से रिवालसर, नेरचौक और सुंदरनगर की दूरी लगभग 15 से 16 किलोमीटर है। गुरकोठा में डाकघर होने से आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा रहती थी और उन्हें दूर नहीं जाना पड़ता था। धरना दे रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक गुरकोठा में शाखा डाकघर नहीं खोला जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने डाक विभाग और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।