{"_id":"69a56177f8a2c6e8180f375f","slug":"video-mandi-priya-who-returned-after-playing-national-volleyball-was-given-a-grand-welcome-at-school-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राष्ट्रीय वॉलीबॉल खेलकर लौटी प्रिया का पाठशाला में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राष्ट्रीय वॉलीबॉल खेलकर लौटी प्रिया का पाठशाला में भव्य स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:37 PM IST
Link Copied
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर की कक्षा दसवीं की होनहार छात्रा प्रिया ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित हुई, जहाँ प्रिया ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से वापस धर्मपुर लौटने पर विद्यालय परिसर में प्रिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी ने प्रिया और उनके कोच निर्मल ठाकुर को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रिया की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि अब तक दो छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रधानाचार्य ने कोच निर्मल ठाकुर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय से अब तक 15 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय में खेलों के प्रति समर्पण और अनुशासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने प्रिया और उनके कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी यहाँ के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए प्रिया ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी, पीईटी निर्मल ठाकुर, उनकी माता देवकी देवी, पिता पृथी सिंह, दादी ब्यासा देवी और चाची कविता के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में और अधिक मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। प्रिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा विद्यालय में उत्साह का माहौल बना हुआ है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।