सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Rakesh Jamwal said there is no account of the advance amount of Rs 110 crore in the Agricultural

HP Politics: राकेश जम्वाल बोले- कृषि विपणन बोर्ड में 110 करोड़ की अग्रिम राशि का हिसाब नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार लगभग 110 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि का न तो समुचित समायोजन हुआ और न ही उसका स्पष्ट लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

HP Politics: Rakesh Jamwal said  there is no account of the advance amount of Rs 110 crore in the Agricultural
विधायक राकेश जम्वाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राज्य कृषि विपणन बोर्ड की वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताएं प्रदेश में फैले संस्थागत भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार लगभग 110 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि का न तो समुचित समायोजन हुआ और न ही उसका स्पष्ट लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त डिपॉजिट कार्यों के खातों में करीब 49 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है। यह केवल तकनीकी त्रुटि नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय कदाचार का गंभीर मामला है।

Trending Videos

राकेश जम्वाल ने कहा कि रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि कई अग्रिम राशियां वर्षों से लंबित हैं, उपयोगिता प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए और खातों के मिलान में भारी विसंगतियां पाई गईं। कर्मचारियों के सीपीएफ खातों और बैंक बैलेंस में अंतर मिलना इस बात का संकेत है कि वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह चरमराया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया गया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि आसमान से गिरे, खजूर में अटके जैसी स्थिति बना दी गई है। न विकास हुआ, न पारदर्शिता आई, उल्टा भ्रष्टाचार के नए अध्याय खुल गए। भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि किसानों और मंडी समितियों के नाम पर जारी धनराशि का सही उपयोग नहीं होना प्रदेश के अन्नदाताओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस सरकार की नीयत और नीति दोनों संदेह के घेरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed