{"_id":"69a5453a1c32d261530e44f6","slug":"shimla-news-uncle-accused-in-the-murder-case-in-theog-s-jarai-village-arrested-learn-the-whole-story-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग के जराई गांव में हुए हत्याकांड में आरोपी मामा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग के जराई गांव में हुए हत्याकांड में आरोपी मामा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला शिमला के ठियोग के जराई गांव में हुए नेपाली मूल के व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ठियोग के जराई गांव में हुए नेपाली मूल के व्यक्ति धनीराम की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मामा सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को शरमला पंचायत के सरमठू गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
एएसपी अभिषेक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम को एक कृषि उपकरण से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपी सुरेश अपने परिवार के साथ घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस को दी शिकायत में यह जराई निवासी जगदीश ने बताया कि उन्होंने आपने बगीचे में स्थित डेरा के दो कमरों में कार्य ले लिए एक नेपाली परिवार को ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में सुरेश (नेपाली), उसकी पत्नी , उनकी तीन बेटियां, दो बेटे और भांजा धनी रामरहता था। 28 फरवरी प सुबह जब जगदीश डेरा पहुंचे, तो दोनों कमरे बंदमिले और वहां कोई मौजूद नहीं था। जांच करने पर पहला कमरा खाली मिला। दूसरे कमरे में धनी राम फर्श पर अचेत पड़ा मिला और वह सांस नहीं ले रहा था।
शिकायतकर्ता ने संदेह जताया कि सुरेश (नेपाली) ने रात्रि के दौरान उक्त घटना को अंजाम दिया तथा अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना ठियोग में हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और तथ्यों के आधार पर शरमला पंचायत के सरमठू गांव से पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अभिषेक ने बताया प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हत्या होने की बात सामने आई है। इसके इलावा मामले के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।