सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   plot distribution for fair

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय आनी मेला 8 से 11 तक, सांस्कृतिक संध्याएं होंगी आकर्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
plot distribution for fair
जिला स्तरीय आनी मेले के लिए सजना लगा मैदान। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय और बाहरी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 8 से 11 मई तक आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले के लिए व्यापारियों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से सैकड़ों व्यापारी मेले में भाग लेने के लिए प्लॉट ले रहे हैं।
प्लॉट आवंटन प्रभारी विनोद कटोच, विशु भारती, प्रेम सिंह, हरिकृष्ण कटोच और प्रदीप राहुल ने बताया कि अधिकांश प्लॉट 10×10 आकार के निर्धारित किए गए हैं, जिनकी कीमत 8 हजार रुपये रखी गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में प्लॉट लेने को लेकर खासा उत्साह है और लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इस बार मेले का आयोजन खंड विकास कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। पंचायती राज चुनावों के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण आयोजन की जिम्मेदारी प्रशासन ने संभाली है। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकारों के चयन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

धार्मिक दृष्टि से भी यह मेला विशेष महत्व रखता है। मेले में देवता शमशरी महादेव, पनेऊई नाग, देवरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव और ब्यूंगली नाग देवता की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed