सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   political news rampur

Rampur Bushahar News: आम आदमी पार्टी ने विस चुनावों की तैयारियां कीं तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर स्थानीय मुद्दों पर फोकस
Trending Videos

महिला सशक्तीकरण, विकास कार्य और रोजगार मुहैया करवाना प्राथमिकता : आप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आम आदमी पार्टी (आप) ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। रामपुर विधानसभा के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा और स्थानीय मुद्दों पर फोकस रहेगा। शनिवार को रामपुर प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा, सहप्रभारी अजय राजपूत, शिमला जोन सहप्रभारी दीपक झा, मंडी जोन सहप्रभारी सुरेंद्र पंडित, विधानसभा अध्यक्ष हरीश और पूर्व नेता उदय डोगरा ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। स्थानीय मुद्दों जैसे विकास कार्य, युवा रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने कहा कि रामपुर में ग्रास रूट स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में लोग इनसे त्रस्त हो चुके हैं। सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने का वादा किया था। धरातल पर कई योजनाएं हांफ रही हैं। कुछ स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा जा रहा है, तो कुछ हिमाचल बोर्ड में रखे गए हैं, जिससे शिक्षा नीति में भ्रम और असमानता पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 120 से अधिक स्कूलों में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए गए हैं, जहां हर सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 1000 रुपये और एससी-एसटी महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। पार्टी ने विधानसभा एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अगले छह माह में मार्च 2027 से पहले हर बूथ पर टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed