सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pran Pratishtha ceremony was organised at Devta Banveer Temple

Rampur Bushahar News: देवता बनवीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha ceremony was organised at Devta Banveer Temple
देवता बनवीर मंदिर टूटू में प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा करते कार-करिंदे। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ पंचायत के टुटू में देवता बनवीर के मंदिर में विधिवत प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सफल कार्यक्रम के लिए ग्रामवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए देवता बनवीर से प्रार्थना की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कारदार पूर्ण शर्मा, मोतमीन धर्मपाल, युवक मंडल प्रधान टूटू चंदन शर्मा, लकी शर्मा, चमन शर्म, भोला राम शर्मा, नरेंद्र देव शर्मा, राजीव शर्मा और गया नंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article