{"_id":"69f5d9d933db633ce509eb02","slug":"preparation-for-panchayat-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159336-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नारकंडा विकास खंड में बनेंगे 171 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नारकंडा विकास खंड में बनेंगे 171 मतदान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
37,939 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद नारकंडा विकास खंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। विकास खंड नारकंडा के अंतर्गत कुल 31 पंचायतों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 171 वार्ड शामिल हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 171 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
नारकंडा ब्लॉक के अंतर्गत दो जिला परिषद वार्ड आते हैं, जिनमें भूट्टी और कुमारसैन शामिल हैं। भूट्टी जिला परिषद वार्ड में 14 पंचायतें आती हैं, जबकि कुमारसैन जिला परिषद वार्ड के अंतर्गत 17 पंचायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ब्लॉक में बीडीसी के कुल 15 वार्ड हैं, जिनके लिए भी चुनाव प्रक्रिया समानांतर रूप से संपन्न करवाई जाएगी। इस बार नारकंडा ब्लॉक में कुल 37,939 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18,883 पुरुष मतदाता और 18,994 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। उम्मीदवारों को 14 और 15 मई को नामांकन वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 मई को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा। पंचायत स्तर पर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के चुनाव परिणाम मतदान के दिन शाम को ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे।
खंड विकास अधिकारी नारकंडा अरविंद गुलेरिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें।
Trending Videos