सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Protest against the decision to abolish the post of forest guard

Rampur Bushahar News: वन रक्षक पद खत्म करने के फैसले पर जताया विरोध

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against the decision to abolish the post of forest guard
रोहडू में डीएफओ को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संघों ने डीसीएफ को सौंपा ज्ञापन, अधिसूचना वापस लेने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रदेश सरकार की ओर से 500 वन रक्षकों के पद समाप्त करने के निर्णय के खिलाफ रोहड़ू में विरोध तेज हो गया है। हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ रोहड़ू मंडल ने इस फैसले को युवाओं के भविष्य और रोजगार की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया। संघ के पदाधिकारियों ने वन मंडल अधिकारी रोहड़ू को ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि वन रक्षक के पदों को समाप्त कर सहायक वन रक्षक के पद सृजित करना विभागीय ढांचे के साथ अन्याय है। इस विरोध को हिमाचल प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघ रोहड़ू ने भी समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष रोहित नैंटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, वीरेंद्र कायथ, महासचिव अविनाश कश्यप और सलाहकार यशवंत शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वन मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप भी मौजूद रहे। संघ के प्रेस सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि नियमित पदों को खत्म कर मानदेय आधारित पद बनाना न केवल कर्मचारियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि इससे विभागीय कार्यप्रणाली भी प्रभावित होगी। उन्होंने चेताया कि एक ही कार्य के लिए अलग-अलग पदनाम और वेतनमान से कर्मचारियों के बीच असमानता, पदोन्नति विवाद और असंतोष बढ़ेगा। संघ ने सरकार से 28 अप्रैल 2026 की अधिसूचना को तुरंत निरस्त करने, समाप्त किए गए 500 पद बहाल करने, भर्ती व पदोन्नति नियमों से समझौता न करने और अनुबंध/मानदेय आधारित भर्तियों पर रोक लगाने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article