{"_id":"69bbfbf1d5d2551f710b7112","slug":"rampur-municipal-council-organized-a-cleanliness-fortnight-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156376-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़े का होगा आयोजन : बीआर नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़े का होगा आयोजन : बीआर नेगी
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के हॉल में आयोजित बैठक में स्वयं सहायता समूहों को दिशा निर्देश देते वरिष्ठ कार
विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर ने स्वच्छता पखवाड़े का किया आयोजन
नौ वार्डों में महिलाएं कर रहीं हैं स्वच्छता सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में वीरवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। अध्यक्षता नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने की। बैठक में स्कूलों, शौचालय, सड़कों को स्वच्छ रखने और सर्वेक्षण के बारे चर्चा की गई। बीआर नेगी ने कहा कि क्षेत्र के हर वार्ड के स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने बारे जानकारी दी जाएगी। स्कूल के शौचालय और आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्कूल से क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में स्वच्छता अभियान के चलते नगर परिषद के नौ वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रही हैं। सर्वेक्षण के दौरान महिलाएं लोगों को कूड़ा निपटान, गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग देने और लोगों की समस्याओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रही हैं। महिलाएं लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड कर समस्याओं पर फीडबैक देने के बारे में जानकारी दे रही हैं। स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े के अलग-अलग देने, कचरा शुल्क को जमा करने और लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि कहा कि एप पर अपना फीडबैक अवश्य दें। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सूखा कूड़ा और मंगलवार, वीरवार, शनिवार को गीला कूड़ा लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शहर में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर कन्या स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल, स्प्रिंगडेल, पदम छात्र स्कूल, स्वयं सहायता समूह और नगर परिषद के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos