सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Recession hits outside traders at Rohru fair

Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में बाहरी कारोबारियों पर मंदी की मार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार बाहरी कारोबारियों का कारोबार उम्मीद के अनुरूप नहीं चल पा रहा है। मेले में पहली बार बड़ी संख्या में बाहर से पहुंचे कारोबारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। पहली बार इस साल मेले में खरीदारों की संख्या काफी कम रही, जिससे उनकी बिक्री पर सीधा असर पड़ा। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव ने भी कारोबार को प्रभावित किया है। क्षेत्र में ठंड बढ़ने और बीच-बीच में बारिश होने के कारण मेले में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इसका सीधा असर दुकानों और स्टालों पर देखने को मिल रहा है, जहां दिनभर ग्राहक का इंतजार करना पड़ रहा है। बाहरी कारोबारियों में सुरेश कुमार और हनीफ ने बताया कि उन्होंने मेले में अच्छे कारोबार की उम्मीद से भारी निवेश किया था। स्टाल लगाने के लिए किराया, परिवहन और अन्य खर्च मिलाकर बड़ी राशि खर्च की गई है, लेकिन बिक्री न होने से यहां के खर्चे निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कई कारोबारियों ने चिंता जताई कि यही स्थिति रही, तो स्टाल का किराया निकालना भी चुनौती बन जाएगा। हालांकि, अभी व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में स्थिति सुधरेगी। उनका कहना है कि दो मई से मेले में भीड़ बढ़ने की संभावना है, जिससे कारोबार में तेजी आ सकती है। मेले की अवधि को दस मई तक रखी गई है, जिससे कारोबारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मौसम साफ होने और सप्ताहांत के दौरान मेले में रौनक लौट सकती है। ऐसे में कारोबारियों की उम्मीदें अब आने वाले दिनों पर टिकी हैं। फिलहाल, रोहड़ू मेले में बाहरी कारोबारियों के लिए यह अनुभव चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, जहां उन्हें मौसम और कम ग्राहकों की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article