सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious event at Mata Pachhala temple located at Dehuri in Ani block

माता की सच्ची भक्ति जीवन के समस्त दुखों का करती है निवारण : शशांक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Religious event at Mata Pachhala temple located at Dehuri in Ani block
देहुरी स्थित माता पछला मंदिर में आयोजित श्री देवी भागवत पुराण कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद 
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के देहुरी स्थित माता पछला मंदिर में नौ दिवसीय श्री देवी भागवत पुराण कथा चल रही है। आठवें दिन व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य शशांक कृष्ण कौशल ने देवी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता की सच्ची भक्ति जीवन के समस्त दुखों का निवारण करती है। उन्होंने अपने प्रवचनों में बताया कि जब व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से माता का स्मरण करता है, तो उसके जीवन के कष्ट स्वत: दूर हो जाते हैं। कथा के दौरान भजनों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर आठ देवी-देवताओं का भव्य मिलन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से धर्म, सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, युपेंद्र कांत मिश्रा, परस राम, सतपाल ठाकुर, पंकज परमार, गोविंद शर्मा, चंद्रकेश शर्मा और अधिवक्ता दलीप जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

देहुरी स्थित माता पछला मंदिर में आयोजित श्री देवी भागवत पुराण कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद 

देहुरी स्थित माता पछला मंदिर में आयोजित श्री देवी भागवत पुराण कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद 

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article