सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rockland Pangi became the winner in the cricket competition

Rampur Bushahar News: क्रिकेट रॉकलैंड पांगी विजेता, लोकनृत्य में उरनी प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rockland Pangi became the winner in the cricket competition
पूनंग में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता टीम उरनी को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
पूनंग में खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव का हुआ समापन
Trending Videos

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी पहुंचे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शुथानंग माटिंग युवक मंडल की ओर से स्व. जयराज बिष्ट और मनीष बिष्ट की स्मृति पूनंग में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव संपन्न हो गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रॉकलैंड पांगी और स्पार्टन बॉयज कंगोस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रॉकलैंड पांगी की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खेलों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपनी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए उरनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चगांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में अनिल नेगी और पूर्व उपप्रधान तेजेंद्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं में खेल भावना बढ़ती है, बल्कि आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता भी सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर अभिषेक बिष्ट, सनी बिष्ट, परमेश, विश्वजीत, अजय, अभिनव, उमा शंकर, नरेंद्र, सुभाष, नवकरण बोरिस और नवीन सहित कई अन्य मौजूद रहे।

पूनंग में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता टीम उरनी को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद

पूनंग में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता टीम उरनी को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article