सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru fair market business booms on holiday

Rampur Bushahar News: छुट्टी के दिन चमका रोहड़ू मेले के बाजार का कारोबार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rohru fair market business booms on holiday
रोहडू मेले के लिए सजे बाजार में शुक्रवार को खरीददारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में सजा है राज्य स्तरीय मेले का बाजार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में सजे राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के बाजार का कारोबार शुक्रवार को छुट्टी के दिन खूब चमका। मेले में लोगों की खासी चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही स्थानीय के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे, जिससे कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। मेले में लगे विभिन्न स्टाॅलों पर कपड़े, घरेलू सामान, खिलौने और खाने-पीने के उत्पादों की खूब खरीदारी हुई। खासकर, बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। व्यापारी भी खरीदारों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ऑफर और छूट दे रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक और बढ़ गई है। इस बार मेले के स्टाॅल 10 मई तक लगे रहेंगे। हालांकि, कई कारोबारी मेले की अवधि बढ़ाने के प्रयास में हैं ताकि बेहतर कारोबार का मौका मिल सके। उनका कहना है कि शुरुआती दिनों में खराब मौसम और कम भीड़ के कारण कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन अब भीड़ बढ़ने से कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।

रोहडू मेले के लिए सजे बाजार में शुक्रवार को खरीददारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद

रोहडू मेले के लिए सजे बाजार में शुक्रवार को खरीददारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed