सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sai Internal Foundation takes up the task of providing free education

Rampur Bushahar News: जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए मिलेगी निशुल्क शिक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. 5 अप्रैल को तकलेच, बड़ागांव स्कूल और रिकांगपिओ कॉलेज समेत प्रदेशभर में होगी प्रवेश परीक्षा
Trending Videos

चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क छात्रावास सुविधा, वर्दी, किताबें और भोजन व्यवस्था भी मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा मिलेगी। साईं इंटरनल फाउंडेशन ने निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन के तत्वावधान में हिमालयन सेंटर फॉर ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट धर्मपुर मंडी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 5 अप्रैल को परीक्षा करवाई जाएगी। यह परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है। रामपुर उपमंडल के पीएम श्री राजमाता शांति देवी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच, कुमारसैन के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव और किन्नौर के टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में होगी। जो विद्यार्थी जो कक्षा 8वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं और जिनके परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 4,25,000 से अधिक नहीं है, वे पात्र होंगे। कक्षा 9वीं में प्रवेश सीमित संख्या में लड़के और लड़कियों को योग्यता के आधार पर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दिया जाएगा। हालांकि, निम्न आय वर्ग और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों जैसे समाज के वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को वरीयता दी जा सकती हैं। चयनित विद्यार्थियों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें छात्रावास सुविधा, वर्दी, किताबें और भोजन व्यवस्था शामिल हैं। विद्यार्थियों के माता-पिता या किसी बाहरी एजेंसी से किसी भी प्रकार का शुल्क या धन नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के दिन सुबह 10:00 बजे अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो, 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के अंतिम रिपोर्ट कार्ड की एक प्रति, वार्षिक पारिवारिक आय के वैध प्रमाणपत्र की एक प्रति (परीक्षा की तारीख से 3 महीने पहले जारी नहीं की गई) लाना अनिवार्य है। इसके अलावा संपर्क मोबाइल नंबर, पेन और पेपर क्लिपबोर्ड के साथ संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच ओम प्रकाश 85447 54064, विजय ठाकुर 82196 10716 और अतुल कुमार 82190 76003 के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इन स्कूलों में होगी परीक्षा
रिज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चिड़गांव, शिमला, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहल्ला चंबा, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिस्सा चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी, चंबा, शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झंडूता बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, सिरमौर, डॉ. वाईएस परमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू सिरमौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड के समीप ऊना, पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाशाकोट बरोट मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरी-मोलग, कांगड़ा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की सोलन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्शेणी कुल्लू और राजकीय महाविद्यालय ढालपुर कुल्लू में भी परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article