{"_id":"6a843c0c8ce481972809a8c9","slug":"satyanarayan-temple-complex-threatened-by-soil-erosion-along-the-banks-of-the-sutlej-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167496-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सतलुज किनारे भूमि कटाव से सत्यनारायण मंदिर परिसर को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सतलुज किनारे भूमि कटाव से सत्यनारायण मंदिर परिसर को खतरा
विज्ञापन
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी नप अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. न्यास के पदाधिकारियों ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
. डंगा लगाने और आवश्यक सुरक्षा कार्य करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर न्यास रामपुर के परिसर को सतलुज के किनारे भूमि कटाव से खतरा बना हुआ है। लंबे समय से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। मंदिर परिसर की सुरक्षा की मांग को लेकर न्यास का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा, उपप्रधान रोहित नेगी और कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर धर्मशाला के नीचे नदी के किनारे लगातार हो रहे भूमि कटाव की समस्या को नगर परिषद के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इस बारे में न्यास की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मंदिर परिसर और धर्मशाला को संभावित नुकसान से बचाने के लिए डंगा लगाने समेत आवश्यक सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की गई। न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि सतलुज के साथ लगातार हो रहे कटाव के कारण मंदिर धर्मशाला के नीचे की भूमि प्रभावित हो रही है। समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में परिसर को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने नगर परिषद से इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने विवाह एवं अन्य आयोजनों के दौरान मंदिर धर्मशाला से निकलने वाले कूड़े-कचरे के निपटारे को लेकर भी नगर परिषद पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों के दौरान कूड़ा उठाने के लिए निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। नगर परिषद पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सत्य नारायण मंदिर न्यास के सचिव विनय शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और सह सचिव मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।