सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sheel-Juagi road will be rejuvenated with Rs 15.10 crore

Rampur Bushahar News: शील-जुआगी सड़क का 15.10 करोड़ से होगा कायाकल्प

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sheel-Juagi road will be rejuvenated with Rs 15.10 crore
15.10 करोड़ से सुधरेगी शील-जुआगी सडक़ की खस्ताहालत। संवाद
विज्ञापन
दो पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
Trending Videos

किसानों-बागवानों को नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में होगी आसानी
10 किलोमीटर सड़क की जल्द हालत सुधारेगा लोक निर्माण विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)।
निरमंड विकास खंड में शील जुआगी सड़क का 15.10 करोड़ रुपये की लागत से जल्द कायाकल्प होगा। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र के ग्रामीणों समेत किसानों-बागवानों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत लोक निर्माण विभाग जल्द सुधारीकरण कार्य शुरू करेगा। उपमंडल निरमंड की दो पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली इस 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर, सेब बहुल क्षेत्र अरसू और जुआगी पंचायत के बागवान सबसे अधिक परेशान हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण सेब सीजन के दौरान वाहन चालक यहां आने से कतराते हैं। ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है और इसी पर उनका जीवन यापन हो रहा है। खस्ताहाल सड़क से नकदी फसलों को मंडी पहुंचाना चुनौती भरा हाे जाता है। अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इसकी हालत सुधारी जाएगी। विभाग सड़क का चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार लगाने, मेटलिंग और टारिंग का कार्य करेगा।


पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत शील-जुआगी सड़क का जल्द सुधारीकरण होगा। 10 किलोमीटर सड़क का करीब 15.10 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। - मनोज कुमार शर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड

15.10 करोड़ से सुधरेगी शील-जुआगी सडक़ की खस्ताहालत। संवाद

15.10 करोड़ से सुधरेगी शील-जुआगी सडक़ की खस्ताहालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed