सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Successful passing of roads in Baghi and Kot-Kayana areas

Rampur Bushahar News: बाघी और कोट-कायना क्षेत्र में सड़कों की हुई सफल पासिंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Successful passing of roads in Baghi and Kot-Kayana areas
मुनिश-बाहली सड़क की हालत बनी दयनीय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहड़ू ।
जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र की उप तहसील कलबोग की पंचायत बाघी और उपमंडल जुब्बल की पंचायत कोट-कायना में दो संपर्क सड़कों की प्रशासन की ओर से सफल पासिंग हो गई है। बघाल दाबन से कुफ्टी और कायना से धरोट तक बनने वालीं इन सड़कों की मंजूरी से क्षेत्र की जनता में खुशी है। पंचायत बाघी और कोट-कायना के लोगों ने इन सड़कों के निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि मंत्री के निरंतर प्रयासों और विकासोन्मुख सोच के चलते ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। स्थानीय निवासियों के अनुसार ये सड़कें क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होंगी। इनके निर्माण से जहां दूरदराज के गांवों का संपर्क बेहतर होगा। किसानों-बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे कृषि और बागवानी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में शिक्षा मंत्री की सक्रियता के चलते लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत कोट-कायना के पूर्व प्रधान रुपिंद्र धाल्टा, एसडीएम गुरमीत सिंह नेगी, लोक निर्माण विभाग और परिवहन निगम के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुनिश-बाहली सड़क की हालत बनी दयनीय। संवाद

मुनिश-बाहली सड़क की हालत बनी दयनीय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed