सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Suru and Khosh Eleven Shah won their matches and advanced to the next round

Rampur Bushahar News: सुरू और खोश इलेवन शाह ने मुकाबले जीत कर अगले दौर में पाया प्रवेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारला में क्रिकेट प्रतियोगिता में 48 टीमें ले रहीं भाग
Trending Videos

विजेता टीम को 88 हजार नकद और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 15/20 क्षेत्र के धारला में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। युवक मंडल धारला की ओर से पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रहा है। प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार को सुरू और खोश इलेवन शाह ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। पहला मुकाबला ईजीवाईएम सुरू और डीसीसी काओबिल के मध्य खेला गया। काओबिल टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित सात ओवर में 115 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बंटी बलादू ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 98 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरू की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने भी काओबिल के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। प्रवीन ने 55 रन और रिंपी ने 53 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। दर्शकों ने मैच का भरपूर लुत्फ उठाया। दूसरा मैच मूनलाइट कोटला और खोश इलेवन शाह के मध्य खेला गया। कोटला ने पहले खेलते हुए निर्धारित सात ओवर में पांच विकेट खोकर 59 रन बनाए, जिसमें साहिल ने 23 रन का योगदान टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी शाह की टीम के अंकुश ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 88 हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता को 44 हजार नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article