{"_id":"69ca597ddb7871228909b697","slug":"tarring-work-started-on-nogli-rajpura-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157081-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा सड़क पर शुरू हुआ टारिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा सड़क पर शुरू हुआ टारिंग का काम
विज्ञापन
नोगली-राजपुरा सडक़ खस्ताहालत को लेकर प्रकाशित की गई खबर।
विज्ञापन
इंपैक्ट : करीब साढ़े पांच किलोमीटर मार्ग पर 75 लाख होंगे खर्च
. आठ पंचायतों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों को मिलेगा बेहतर सफर
. किसानों-बागवानों को नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की आठ पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर टारिंग का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग 75 लाख रुपये से सड़क का कायाकल्प कर रहा है। अब जल्द ही ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों-बागवानों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं, सड़क के करीब साढ़े पांच किलोमीटर हिस्से के पक्का होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। टारिंग होने से भड़ावली, तकलेच, दरकाली, देवठी, मुनिश बाहली, काशापाट, बाहली और नरैण पंचायत के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के हजारों किसानों-बागवानों को सेब, प्लम, शकरपारा समेत अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। लंबे समय से सड़क की दशा दयनीय होने से लोग परेशानी झेल रहे थे। मरीज और स्कूली बच्चे रोजाना खतरे के साये में सफर करने को मजबूर थे। ग्रामीण लंबे समय से सड़क पर टारिंग की मांग उठा रहे थे। लोगों की इस समस्या को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए और टारिंग का कार्य शुरू किया। टारिंग कार्य शुरू होने से ग्रामीणों और किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, जल निकासी की व्यवस्था भी बनाई जा रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृजलाल ने कहा कि नोगली-राजपुरा करीब साढ़े पांच किलोमीटर सड़क की करीब 75 लाख से टारिंग की जा रही है।
Trending Videos