{"_id":"69d243a45b9100e26500cbf3","slug":"teams-from-rohru-nawar-and-sharachali-won-matches-in-the-cricket-revolution-tournament-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157486-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता के रोहडू, नावर\nऔर शराचली की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता के रोहडू, नावर और शराचली की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू ने कोटखाई को 5 रन से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता चल रही है। तीसरे दिन लीग के चार मुकाबले खेले गए। इसमें रोहड़ू, नावर और शराचली की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। हालांकि, दोपहर बाद तीन बजे से मैच में बारिश ने भी खलल डाला। रविवार को पहला मैच रोहड़ू नाइट हाक्स और कोटखाई राॅयल टीम के बीच हुआ। रोहड़ू की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 81 रन बनाए। रोहड़ू की ओर से वैभव ने 23, सोनू ने 19 और मयंक डागर ने 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटखाई की टीम सात ओवरों में 76 रन ही बना सकी। रोहड़ू ने पांच रन से मैच जीता। कोटखाई की ओर से रोहित राणा ने 24 रन और अमनप्रीत ने 20 रन बनाए। दूसरा मैच नावर लीजेंड्स और पराला सुपर किंग्स के बीच हुआ। पराला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में छह विकेट खोकर 68 रन बनाए। पराला की ओर से अधिराज ने 39 रन और रवि ठाकुर ने 13 रन बनाए। नावर की टीम ने सात ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। नावर ने आठ विकेट से जीत हासिल की। नावर की ओर से एकांत सेन ने 28 और अंकुश ने 24 रन बनाए। तीसरा मैच नैक्स जैन शराचली और फार्म सेंटर जुब्बल टीम के बीच हुआ। इसमें जुब्बल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में सात विकेट खोकर 84 रन बनाए। जुब्बल की ओर से शुभमन ने 29, जगदीश ने 22, प्रवीण ने 19 रन बनाए। शराचली की टीम ने 9 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। शराचली ने सात विकेटों से जीत हासिल की। शराचली की ओर से राहुल ने 29, दिनेश ने 18 और विजय ने 11 रन बनाए।
Trending Videos