{"_id":"6a5245b312a5b40bf30e7912","slug":"the-importance-of-nss-was-explained-to-the-volunteers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164547-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों को एनएसएस के बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों को एनएसएस के बताया महत्व
विज्ञापन
सीमा महाविद्यालय में आयोजित मेरा युवा भारत पोर्टल पर विशेष सत्र में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा महाविद्यालय में मेरा युवा भारत पोर्टल पर विशेष सत्र, विद्यार्थियों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शनिवार को मेरा युवा भारत पोर्टल पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। यह सत्र प्रथम वर्ष के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पोर्टल की उपयोगिता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की जानकारी देना था।
मेरा युवा भारत पोर्टल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा युवा मंच है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. भूपेंद्र ने पोर्टल की विशेषताओं की जानकारी दी। पोर्टल से मिलने वाले अवसरों और फायदे के बारे में बताया। एनएसएस इकाई अध्यक्ष रोहित झामटा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवा की भावना और सामाजिक कार्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
अंत में एनएसएस स्वयंसेविका अंजलि ने स्वयंसेवकों को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराने में भी सहयोग किया। विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।