सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Thai Chakti road will be rejuvenated with Rs 5.82 crore

Rampur Bushahar News: थैली चकटी सड़क का 5.82 करोड़ से होगा कायाकल्प

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
Trending Videos


बागवानों को नकदी फसल सेब मंडी तक पहुंचाने में मिलेगी राहत

लोक निर्माण विभाग जल्द सुधारेगा साढ़े तीन किलोमीटर सड़क की हालत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत उपमंडल रामपुर की ग्रामीण सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। सेब बहुल क्षेत्र ननखड़ी की तीन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली खस्ताहाल थैली-चकटी सड़क का भी जल्द कायाकल्प किया जाएगा। खस्ताहाल सड़क के सुधरने से तीन पंचायतों के ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों और बागवानों को राहत मिलेगी। वहीं, तहसील मुख्यालय ननखड़ी के लिए आवाजाही भी आसान होगी। यह सड़क ननखड़ी की थैली चकटी, मझोली टिप्पर और शोली पंचायत को लाभान्वित करती है। सड़क की खस्ता हालत के कारण तीन पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रही है। क्षेत्र के लोगों की आर्थिक का मुख्य जरिया सेब भी इसी सड़क से देश-प्रदेश की मंडियों में पहुंचाया जाता है। सड़क की खस्ता हालत के कारण जहां बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ती है, वहीं वाहन चालक भी इस सड़क पर आने से कतराते हैं। क्षेत्र में हर वर्ष सेब की करीब 1.50 लाख पेटियाें का उत्पादन होता है।
ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग अब जल्द ही सिरे चढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग करीब 5.82 करोड़ लागत से थैली-चकटी सड़क को चकाचक करेगा। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार, मेटलिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा। तीन पंचायतों की लाइफलाइन माने जाने वाली साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के सुधरने की उम्मीद से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोक निर्माण विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में जुटा हुआ है। जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू होगा। क्षेत्र के बागवानों को सेब सीजन से पूर्व बेहतर सड़क सुविधा मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएमजीएसवाई के तहत थैली से चकटी सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। विभाग टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। -- अंकुश जम्वाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article