{"_id":"69ba89f1b0f3100e330b72d4","slug":"the-villagers-of-chichwadi-village-are-yearning-for-every-drop-of-water-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-156284-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे चिचवाड़ी गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे चिचवाड़ी गांव के ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का अभी तक शुरू नहीं हुआ काम
गांव से दो किलोमीटर दूर से पानी ढाेकर लाने को मजबूर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहल पंचायत के चिचवाड़ी गांव के ग्रामीण सात महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इस कारण ग्रामीणों में जल शक्ति विभाग के प्रति भारी रोष है। पीने की पानी की किल्लत बरसात के दौरान से चल रही है। बरसात के दौरान पेयजल लाइन नगवाडी केवली के साथ भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। ग्रामीण नदी या फिर दो किलोमीटर दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण विजेंद्र, ताराचंद, ज्ञान सिंह, जगदीश, शावणू राम, नीटू और दिला राम का कहना है कि बरसात के दिनों को गुजरे सात महीने हो चुके हैं। इस समस्या से विभाग को अवगत करवाया है। विभाग की ओर से बताया गया कि पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्राक्कलन भेजा गया है, जो जल्द स्वीकृत हो जाएगा। लोगों ने फिर से विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द नई पेयजल लाइन को बिछाने का काम शुरू किया जाए। इधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द सुचारु पेयजल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। जल्द की मौके पर जाकर कार्य शुरू किया जाएगा।
Trending Videos