{"_id":"69f1e79be947dc387b0800bb","slug":"there-is-no-parking-facility-in-ward-no-1-vehicles-are-parked-on-the-roadside-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159167-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वार्ड नंबर-एक में नहीं पार्किंग की सुविधा\nसड़क के किनारे खड़े होते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वार्ड नंबर-एक में नहीं पार्किंग की सुविधा सड़क के किनारे खड़े होते हैं वाहन
विज्ञापन
ठियोग नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में पार्किंग की कमी के चलते सडक़ किनारे खड़े हो रहे वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड के हाल-10
वार्ड में न्यायिक परिसर और एसडीएम कार्यालय समेत कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थान
सीवरेज सुविधा से भी वंचित है वार्ड के लोग, लावारिस कुत्तों से भी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
नगर परिषद ठियोग के वार्ड नंबर-एक में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे रोजाना अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वार्ड में न्यायिक कोर्ट परिसर, एसडीएम कार्यालय, भू राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय, कोषागार सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान स्थित हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, वकील और लोग अपने कामकाज के चलते पहुंचते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के मुकाबले पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। एसडीएम कार्यालय के सामने एक छोटा मैदान जरूर है, लेकिन वह भी अधिकांश समय वाहनों से भरा रहता है। सुबह के समय हालात सबसे अधिक खराब रहते हैं, जब स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की आवाजाही एक साथ होती है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण राहगीरों और विशेषकर बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनोघ घाट से कोर्ट परिसर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पहले ही संकरी है। कई स्थानों पर दो छोटे वाहन भी एक-दूसरे को क्रॉस नहीं कर पाते, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है। स्थिति तब और बिगड़ जाती है, जब इसी सड़क से बड़े वाहन भी गुजरते हैं, क्योंकि यह मार्ग बासा ठियोग पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। चुनावों के दौरान स्थायी और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा देने के वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई योजना सिरे नहीं चढ़ती। सीवरेज प्रणाली की सुविधा के लिए वार्ड की जनता तरस रही है। वहीं, लावारिस कुत्तों से भी लोग परेशान हैं।
जाम से लोग होते हैं परेशान
स्थानीय निवासी मनोज शर्मा के मुताबिक यहां रोजाना जाम की स्थिति रहती है। इस वजह से आम नागरिकों, स्कूलों बच्चों और बजुर्गों को गुजरने में परेशानी होती है। उन्होंने वार्ड में उचित पार्किंग बनाने की मांग उठाई है।
भूपेंद्र हेटा ने कहा कि सड़क की मरम्मत होने के बाद हालात तो सुधरे हैं, लेकिन जब एक साथ तीन कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है, तो जाम की समस्या अधिक बढ़ जाती है। जनोग घाट से एसडीएम कार्यालय तक की सड़क संकरी है, जिसकी चौड़ाई बढ़ाने के बाद ही समस्या का निवारण हो पाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर करने के जरूरत है।
विज्ञापन
जनोग घाट के कुलभूषण सूद का कहना है कि वार्ड में सीवरेज की सुविधा नहीं है। शीघ्र सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। काफी समय से जनता आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से भी परेशान हैं।