सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thirshoo fair celebrated in Nithar in the presence of Shani Mata Durga

Rampur Bushahar News: नित्थर में शाणी माता दुर्गा के सानिध्य में मनाया ठिरशू मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Thirshoo fair celebrated in Nithar in the presence of Shani Mata Durga
नित्थर के चेबड़ी में आयोजित ठिरशू मेले में नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
स्वांग नृत्य रहा आकर्षण का मुख्य केंद्र, मेले में पांच पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण
Trending Videos

पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियाें पर डाली नाटी, शाम तक झूमते रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के चेबड़ी गांव में 18 बैसाख ठिरशू मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में क्षेत्र की पांच पंचायतों से ग्रामीण पहुंचे। आराध्य देवी माता शाणी दुर्गा के सानिध्य में पारंपरिक और ऐतिहासिक मेला सजा। ग्रामीण सुबह से लेकर शाम तक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों पर नृत्य करते रहे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियाें पर ग्रामीणों ने नाटी डाली। महिलाओं ने भी इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में स्वांग नृत्य और ग्रामीणों की नाटी आकर्षण का केंद्र रही। इस बार मेले की शोभा शाणी माता दुर्गा ने चेबड़ी गांव में अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंचकर बढ़ाई। नए फलों और फूलों के मौसम में मनाए जाने वाले इस मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने माता भगवती चेबड़ी और शाणी माता दुर्गा का आशीर्वाद लिया। क्षेत्र की नित्थर, देहरा, दुराह, लोट और पलेही के ग्रामीणों ने मेले में भाग लिया। मेले में आसपास के क्षेत्रों से व्यापारी भी कारोबार करने पहुंचे। देव विदाई के साथ मेले का समापन हुआ।

नित्थर के चेबड़ी में आयोजित ठिरशू मेले में नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद

नित्थर के चेबड़ी में आयोजित ठिरशू मेले में नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article