{"_id":"69bbdff9f558ac4e9c0e504b","slug":"traffic-on-kirti-road-has-been-stalled-for-a-month-increasing-public-distress-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156356-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भूस्खलन के बाद एक माह से किरटी सड़क बंद, यातायात ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भूस्खलन के बाद एक माह से किरटी सड़क बंद, यातायात ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
एक माह से यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई किरटी सडक़। संवाद
विज्ञापन
अभियान : 6 . 12 किलोमीटर का सफर अब 32 किलोमीटर में करना पड़ रहा तय
पांच गांवों का मुख्यालय से कटा संपर्क, आवाजाही के लिए दुश्वारियां बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन में किरटी-मानन-चिमड़ी सड़क एक महीने से भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद पड़ी है। पांच गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कई बार सड़क को खोलने के प्रयास किए, लेकिन लगातार भूस्खलन के चलते सड़क फिर से बंद गई है। किरटी से कुमारसैन मुख्यालय की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है, लेकिन सड़क बंद होने के कारण लोगों को सैंज होकर करीब 32 किलोमीटर का लंबा अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। बस सेवाएं भी ठप पड़ी हैं, जिससे आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए पैदल चलना पड़ रहा है। आपातकाल स्थिति में एंबुलेंस को भी 32 किलोमीटर घूमकर पहुंचना पड़ता है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
जल्द सड़क को किया जाए बहाल
ग्रामीण अजीत सिंघा, लायक राम शर्मा और संदीप श्याम ने बताया कि सड़क लंबे समय से बंद है और इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। अजीत सिंघा ने कहा कि सड़क बंद होने से किरटी, मानन, भनाना, नंजा और घराल पांच गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है और लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। लायक राम शर्मा ने बताया कि जहां पहले 12 किलोमीटर में कुमारसैन पहुंच जाते थे, वहीं अब 32 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। संदीप श्याम ने कहा कि बस सेवा बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने विभाग से सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है।
लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क बार-बार बंद हो रही है। विभाग की ओर से कई बार सड़क को खोला जा चुका है और आगे भी इसे बहाल करने के प्रयास जारी रहेंगे। - संजीव धर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुमारसैन
Trending Videos