सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Trouble due to waterlogging in the parking building of Kotkhai market

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार की पार्किंग भवन में जलभराव से परेशानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में कार पार्किंग भवन की हालत इन दिनों बेहद खराब है। भवन में पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सीधे पार्किंग के अंदर घुस रहा है। इससे यहां वाहन पार्क करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल के मुख्य द्वार पर जलभराव हो जाता है। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। वहीं, पार्किंग भवन में गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है। कुछ लोगों की ओर से यहां वाहनों की पार्किंग तो की जाती है, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा। लोगों का कहना है कि पार्किंग भवन की नियमित सफाई की जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article