{"_id":"6a8459c440300d06b40cbf78","slug":"vehicles-plied-on-the-taklech-devthi-road-after-three-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167510-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच-देवठी सड़क पर तीन दिन बाद दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच-देवठी सड़क पर तीन दिन बाद दौड़े वाहन
विज्ञापन
देवठी की शील परोग सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शील-परोग में साथ भूस्खलन से बाधित सड़क पर यातायात बहाल
मार्ग बहाल होते ही हजारों ग्रामीणों सहित बागवानों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
12/20 घाटी को जोड़ने वाली तकलेच-देवठी सड़क तीन दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुई। सड़क के बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इससे ग्रामीणों और बागवानों को राहत मिली है। शील-परोग सड़क पर भूस्खलन के चलते रविवार से वाहनों के पहिये थम गए थे। इस कारण दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों और बागवानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन चरम पर है। ऐसे में भारी बारिश के चलते बागवानों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। वहीं, शील-परोग में बार-बार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही साथ एक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ चुका है। सड़क बंद होने से देवठी और कूहल पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे थे। लोक निर्माण विभाग के प्रयासों से मंगलवार को भारी मशीनरी की ओर से कार्य को अंजाम देने के बाद मार्ग बहाल हुआ। ग्रामीणों में प्रेम चौहान, गोविंद कायथ, कुलदीप सिंह, श्याम मुरारी, यशपाल, मोहन नेगी, मूर्त सिंह और सुनील कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से भूस्खलन वाले स्थान पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है ताकि निकट भविष्य में सड़क बार-बार अवरुद्ध न हो। उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि सुबह से ही जेसीबी और एलएनटी मशीन सड़क को बहाल करने में जुट गई थी। देर शाम को सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।