फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Venues for competitions selected at the District School Sports Organization meeting

Rampur Bushahar News: जंगी स्कूल में अंडर-14 छात्रा और उरनी स्कूल में छात्र वर्ग की होंगी प्रतियोगिताएं

Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल किए चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन किन्नौर की वार्षिक आम सभा मंगलवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन के अध्यक्ष एवं उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कुलदीप सिंह डोगरा ने की। बैठक में आगामी सत्र की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदन ने सर्वसम्मति से विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं के लिए स्थलों को मंजूरी प्रदान की। अंडर-14 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगी में 27 से 30 अगस्त होगी। अंडर-14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में 25 से 28 सितंबर तक होगी। अंडर-19 छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्ञाबुंग में 8 से 12 सितंबर तक होगी। अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में 17 से 21 सितंबर तक आयोजित करने को मंजूरी दी गई। बैठक में जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से आयोजित करने और विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सलाहकार एवं उप शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक) ओंकार सिंह, सचिव कम-एडीपीईओ पवन लोक्टस, एडीपीईओ एलीमेंट्री वीर भगत सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, कार्यवाहक प्रभारी, प्रवक्ता, डीपीई और पीईटी मौजूद रहे। बैठक में उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने कहा कि वर्ष 2025-26 में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से बॉक्सिंग में किन्नौर ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जिले से चयनित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर किन्नौर का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्रीय बॉक्सिंग में सोनिया और राधिका ने कांस्य पदक किया हासिल
वर्ष 2025-26 में किन्नौर के 22 छात्र-छात्राओं ने बॉक्सिंग, फुटबाल और कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में सोनिया और राधिका ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि अरिश्या ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर जिला किन्नौर का नाम रोशन किया। उन्होंने सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। बैठक के अंत में मौजूद सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष खेल भावना को बनाए रखने की शपथ ली। साथ ही नशा मुक्ति एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए एंटी-ड्रग शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article