{"_id":"69f72973d21309a18f021102","slug":"ward-number-four-of-rampur-municipal-council-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159404-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के वार्ड नंबर-चार में पांच पुरुषों \nकी एक महिला से होगी चुनावी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के वार्ड नंबर-चार में पांच पुरुषों की एक महिला से होगी चुनावी जंग
विज्ञापन
विज्ञापन
इस चुनाव में हॉट सीट बना रामपुर नगर परिषद का वार्ड नंबर-चार
नगर परिषद के चार वार्डों से दो-दो में प्रत्याशियों में आमने-सामने का मुकाबला
कुल 27 प्रत्याशियों में 14 महिला और 13 पुरुष उम्मीदवार शामिल
वार्ड नंबर-3 में सबसे अधिक 964 मतदाता 3 प्रत्याशियों का तय करेंगे भाग्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रामपुर नगर परिषद में चुनावी माहौल गरमा गया है। इस बार के चुनाव में शहर का वार्ड नंबर-चार सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है। इस वार्ड से पांच पुरुष उम्मीदवारों को मुकाबला एक महिला प्रत्याशी से है। नगर परिषद के नौ वार्डों से कुल 27 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकी है। इनमें 14 महिलाएं और 13 पुरुष उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वार्ड-चार के अलावा वार्ड नंबर-दो में भी दो पुरुष और एक महिला उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा। नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अब उम्मीदवार वोट बटोरने की जुगत में जुट गए हैं। वार्डों का दौरा करने के साथ-साथ उम्मीदवार सोशल मीडिया से भी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शहर के मध्य स्थित वार्ड नंबर-चार नरसिंह मोहल्ला-महावीर मोहल्ला में सबसे अधिक छह प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी है। मुख्य शहर के इस वार्ड से जीतने वाले उम्मीदवार को अध्यक्ष की कुर्सी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, इस वार्ड में अधिकतर उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित हैं, जबकि एकमात्र महिला भाजपा समर्थित प्रत्याशी है। इसके अलावा वार्ड नंबर-नौ खनेरी से चार पुरुष, वार्ड नंबर-दो, तीन, पांच से तीन-तीन उम्मीदवार, वार्ड नंबर-एक, छह, सात और आठ से भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में सीधी टक्कर होगी। नौ वार्डों के कुल 4,060 मतदाता चुनाव प्रत्याशियों की जीत का रास्ता तैयार करेंगे। इनमें सबसे अधिक मतदाता वार्ड तीन में 964 में हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर-चार में 655, वार्ड पांच में 481, वार्ड नौ में 475, वार्ड एक में 428, वार्ड आठ में 418, वार्ड नंबर सात और दो में 229 और वार्ड नंबर छह डकालेढ़ में सबसे कम 181 मतदाता शामिल हैं।
चुनाव में महिलाओं को 55 प्रतिशत आरक्षण
रामपुर नगर परिषद के कुल पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक जनजाति और दो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पांच वार्डों के अलावा शहर के वार्ड नंबर-चार और दो से भी महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
Trending Videos