सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women from self-help groups are going door to door spreading the message of cleanliness

Rampur Bushahar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जा कर दे रहीं स्वच्छता का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता एप से समस्याओं पर दें फीडबैक
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अभियान चल रहा है। अभियान में नगर परिषद और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग ले रही हैं। महिलाएं घर-घर जा कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रही हैं। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि महिलाएं लोगों को कूड़ा निपटान, गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग देने और लोगों की समस्याओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रही हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड कर समस्याओं पर फीडबैक देने के बारे में जागरूक कर रही हैं। एप के माध्यम से नगर परिषद समय पर समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने का आह्वान किया, जिससे शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिल सके। एप और अभियान के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहले जागरूक किया गया। महिलाओं को क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े के अलग अलग देने, कचरा शुल्क को जमा करने और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सभी से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
इन दिनों लिया जाएगा कूड़ा
नगर परिषद की ओर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सूखा कूड़ा उठाया जाएगा। मंगलवार, वीरवार, शनिवार को गीला कूड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed