सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work on improving the road of Nithar Bazaar started

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार की सड़क को सुधारने का कार्य शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Work on improving the road of Nithar Bazaar started
उप तहसील मुख्यालय नित्थर के बाजार में सड़क सुधार कार्य करता लोक निर्माण विभाग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
इंपैक्ट : जल भराव के कारण लोगों को परेशानियों को करना पड़ रहा था सामना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार की मुख्य सड़क को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क की दशा सुधरने से मरीजों, स्कूली बच्चों, कारोबारियों और आम जनता को राहत मिलेगी। लंबे समय से नित्थर बाजार की सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इस समस्या को अखबार के 5 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब विभाग हरकत में आया है। इस सड़क पर बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा जाती है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नित्थर ने सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है। हालांकि, लोगों का कहना कि नालियाें के बनने और टारिंग होने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकता है। उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच का कहना है कि सड़क पर जहां-जहां गड्ढे पड़े हैं, उनको भरने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में पैचवर्क भी किया जाएगा।

उप तहसील मुख्यालय नित्थर के बाजार में सड़क सुधार कार्य करता लोक निर्माण विभाग। संवाद

उप तहसील मुख्यालय नित्थर के बाजार में सड़क सुधार कार्य करता लोक निर्माण विभाग। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed