फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road 'black spots' to be identified again in Himachal; joint team to conduct inspection.

Road Black Spots: हिमाचल में फिर चिह्नित होंगे सड़कों के ब्लैक स्पॉट, संयुक्त टीम करेगी निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 06:30 AM IST
सार

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए सरकार ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Road 'black spots' to be identified again in Himachal; joint team to conduct inspection.
चिह्नित होंगे सड़कों के ब्लैक स्पॉट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए सरकार ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने का फैसला लिया है। लोक निर्माण विभाग, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम प्रदेशभर में ऐसे स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करेगी, जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर इन ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे और रोड सेफ्टी फंड से इसके लिए राशि आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन

प्रारंभिक समीक्षा में शिमला, चंबा, सिरमौर और कांगड़ा जिलों में सबसे अधिक दुर्घटना संभावित स्थान सामने आए हैं। कई स्थानों पर सड़क के किनारे पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं हैं, जबकि कुछ जगहों पर तीखे मोड़, खराब दृश्यता और सड़क की भौगोलिक स्थिति हादसों का कारण बन रही है। कई मामलों में तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह पाई गई है। संयुक्त टीम प्रत्येक ब्लैक स्पॉट का तकनीकी निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जहां जरूरत होगी वहां क्रैश बैरियर, पैराफिट, चेतावनी संकेतक, सड़क चौड़ीकरण, बेहतर मार्किंग और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। जिन स्थानों पर चालकों की लापरवाही अधिक सामने आएगी, वहां पुलिस और परिवहन विभाग विशेष जागरूकता अभियान और सख्त प्रवर्तन भी करेगा।

विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाना और संवेदनशील मार्गों को अधिक सुरक्षित बनाना है। संबंधित विभागों का मानना है कि समय पर ब्लैक स्पॉट की पहचान और आवश्यक सुधार कार्य होने से दुर्घटनाओं और जनहानि में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल की सड़कों में हादसे न हो, इसके चलते यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed