{"_id":"69ce59fa684ab81f0d05ddf2","slug":"1756-patients-treated-in-ayush-camp-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175464-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आयुष शिविर में 1756 रोगियों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आयुष शिविर में 1756 रोगियों का उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा, पंचकर्म चिकित्सा का भी मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले में आयुष विभाग की ओर से लगाए आयुष शिविर में 1756 रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे।
शिविर में 907 पुरुष, 522 महिलाएं और 327 बच्चों का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज किया गया। इस दौरान 10 वर्षीय बच्चा झूले से गिरकर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। बाद में परिजन उसे डेराबस्सी (पंजाब) स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले गए।
मेला आयुष शिविर की प्रभारी डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों से ग्रस्त थे। इसके अलावा कुछ मरीज निम्न रक्तचाप की समस्या लेकर भी पहुंचे, जिन्हें उपचार के बाद राहत मिली। उन्होंने बताया कि शिविर में 14 लोगों ने पंचकर्म चिकित्सा का लाभ भी उठाया।
शिविर में मरीजों को उपचार के साथ संतुलित खानपान, पौष्टिक आहार, नियमित योग और व्यायाम के प्रति भी जागरूक किया गया। मेले के दौरान आयुष शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. सपना कपूर, डॉ. भरत तोमर, एपीओ बलविंद्र कौर, बिमला देवी, रत्नाराम, रूप सिंह और सीता देवी ने सेवाएं दीं।
Trending Videos